Headlines

मणिपुर में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गयी शांति की अपील के 24 घंटे बाद ही 140 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

Spread the love

मणिपुर में गृहमंत्री अमित शाह का दौरा ख़त्म हुए अभी 24 घंटे ही बीते थे कि वहां पर 140 उग्रवादियों ने हथियार समेत सरेंडर कर दिया। मणिपुर मे अमित शाह के दौरे के तुरंत बाद ही इसे बड़े असर के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल बीते दिन ही गृहमंत्री अमित शाह ने शांति बनाये रखने की अपील की थी। जिसके 24 घंटे के बाद ही उग्रवादियों ने हथियारों समेत सरेंडर कर दिया। पिछले महीने की तीन तारीख से भड़की हिंसा के चलते मणिपुर जल उठा था। इस हिंसा में 75 से ज्यादा लोगों की जान गयी थी।

गृहमंत्री ने मणिपुर में नए डीजीपी की नियुक्ति की

बीते दिनों जब गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर के दौरे पर थे, उस समय उन्होंने मणिपुर में नए डीजीपी की नियुक्ति की। राज्य में बेकाबू हिंसा को देखते हुए पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेर बदल किये गए। 1993 बैच के आईपीएस ऑफिसर राजीव सिंह को मणिपुर का नया डीजीपी नियुक्त किया गया। राज्य में हुयी हिंसा को काबू न कर पाने के चलते डीजीपी पी डोंगल का तबादला कर राजीव सिंह को नियुक्त किया गया। फैसले से एक दिन पहले ही त्रिपुरा कैडर से राजीव सिंह का तबादला मणिपुर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *