Headlines

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने चुनावों में किये अपने पांच गारंटी वायदों पर मुहर लगायी, इसकी घोषणा सीएम सिद्धारमैया की

Spread the love

कर्नाटक में अभी हाल ही में विधान सभा चुनाव ख़त्म हुए। जिसमे कांग्रेस पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। चुनावों के बाद सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी सरकार बनायीं। आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो पांच वायदे किये थे वे सभी इसी वित्तीय वर्ष में लागू किये जायेंगे। आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारे अध्यक्ष डीके शिवकुमार और मैंने जो पांच गारंटीयों की घोषणा की थी और हमने उन गारंटियों पर हस्ताक्षर किये थे, और वादा किया था कि उन्हें जल्द ही पूरा करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वे लोगों तक पहुंचे। हमने गारंटी कार्ड भी बांटे।

विधानसभा चुनाव से पहले के कांग्रेस के पांच वायदे

* हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति योजना )

* हर घर की महिला मुखिया को 2000 रुपये की मासिक सहायता ( गृह लक्ष्मी योजना )

* गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के हर सदस्य को प्रत्येक महीने 10 किलो मुफ्त चावल ( अन्न भाग्य योजना )

* दो साल तक 18 से 25 साल उम्र वाले प्रत्येक स्नातक बेरोजगार को हर महीने 3000 रुपये और डिप्लोमा धारक को 1500 रुपये महीना का भत्ता (युवा निधि योजना )

* सार्वजानिक बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुबिधा ( शक्ति योजना )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *