Headlines

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने ओडिशा के ट्रेन हादसे पर जताया दुःख, भाजपा नेता वरुण गाँधी ने सभी सांसदों से अपील की अपनी सेलरी का एक हिस्सा दान करें

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या 288 पहुंच गयी है। 1175 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमे से 793 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। 382 का अभी भी इलाज चल रहा है जिसमे से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को दस लाख गंभीर रूप से घायलों को दो लाख और अन्य को 50000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने जताया दुःख

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओडिशा में हुए भीषण रेल हादसे पर दुःख जताया और मृतकों के लिए प्रार्थना की। व्हाइट हाउस से जारी वयान में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी जिल बाइडन को भारत में हुयी भीषण रेल दुर्घटना से बड़ा सदमा लगा है। भयावह हादसे में अपनों को खोने वाले परिजनों और घायलों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। अमेरिका इस दुःख की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है।

भाजपा नेता वरुण गाँधी की सांसदों से अपील

भाजपा नेता और लोकसभा सांसद वरुण गाँधी ने सभी लोकसभा सांसदों से अपील की है कि वे सभी अपनी सेलरी का एक हिस्सा ओडिशा में हुए रेल हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए दान करें। वरुण गाँधी ने अपने एक ट्वीट में कहा ओडिशा का ट्रेन हादसा दिल दहला देने वाला है। हमें इस हादसे से टूटे परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना है। मेरा सभी साथी सांसदों से अनुरोध है कि हम सभी अपनी तनख्वा का एक हिस्सा शोक संतत्व परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आएं। पहले उन्हें सहारा मिले, फिर न्याय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *