Headlines

अखिलेश यादव ने यूपी में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले किया नेता विरोधी दल का एलान

Spread the love

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने विधान परिषद के लिए पार्टी के नेता का एलान कर दिया है। अब सदन में लाल बिहारी यादव विधान परिषद में समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल होंगे। समाजवादी पार्टी ने सभापति को लाल बिहारी यादव के नाम का समर्थन पत्र भेज दिया है।

समाजवादी पार्टी में विधान परिषद के नेता के रूप में लाल बिहारी यादव का नाम रेस में चल रहा था। आज सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लाल बिहारी यादव के नाम को मंजूरी दे दी। हाल ही में 13 एमएलसी चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी का संख्या बल बढ़ गया है।

नेता विरोधी दल होने के लिए विधान परिषद में 10 सदस्यों की संख्या चाहिए। अब समाजवादी पार्टी विधान परिषद में 10 एमएलसी की संख्या बल तक पहुंच गई है।

100 सदस्सीय विधान परिषद में बीजेपी के 79, सपा के 10, अपना दल, निषाद पार्टी, रालोद, सुभासपा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के 1-1 सदस्य हैं। वहीं शिक्षक दल से 1, निर्दलीय समूह से 2 और 2 निर्दलीय सदस्य हैं। इसके अलावा 1 सीट खाली है। विधानपरिषद ने नेता सदन राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *