Headlines

दिल्ली में विधानसभा के लिए चुनाव आज, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली की जनता से की मतदान की अपील

Spread the love

दिल्ली में आज 5 फरवरी को विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। दिल्ली में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक चलेगा। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी तागत के साथ प्रचार किया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता से मतदान करने की अपील की।

मतदान करने की अपील की

पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता से मतदान करने की अपील करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!”

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूं कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें। आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के विकास का स्पष्ट विजन भी हो। आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है। पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।”

उत्तराखंड के सीएम ने की मतदान करने की अपील

इसी के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्लीवालों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, “दिल्ली के सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि आप भारी संख्या में मतदान करने के लिए अपने घरों से निकलें और दिल्ली में भ्रष्ट तंत्र को खत्म करने में अपना अमूल्य योगदान दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *