Headlines

आतिशी होंगी दिल्ली की नयी सीएम, आप की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुना आतिशी को नेता

Spread the love

आज आम आदमी पार्टी की बैठक हुयी। इस बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब आतिशी होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री। आतिशी आज शाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगी और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी।

आज हुयी आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आप के राष्ट्रिय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंत्री आतिशी का नाम का प्रस्ताव उनके स्थान पर मुख्यमंत्री पद के लिए रखा। जिसे आप विधायकों  सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। यह बैठक लगभग 20 से 25 मिनट तक चली।

विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने कहा

दिल्ली मॉडल टाउन  आप के विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने बैठक के बारे बात करते हुए कहा, ”सभी विधायक बैठे और सभी से बातचीत शुरू हुई। सारे विधायकों ने एकमत से प्रस्ताव रखा कि अरविंद केजरीवाल पर विश्वास है, अगला मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार अरविंद केजरीवाल के पास है, हम सब ने तय किया और कहा कि मरते दम तक साथ हैं। आप (अरविंद केजरीवाल) जो फैसला लेंगे, वो मंजूर है। फिर अरविंद केजरीवाल ने प्रस्ताव रखा।”

प्रेस  कॉन्फ्रेंस में किया नए सीएम का एलान

विधायक दल की बैठक के बाद आप नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमे उन्होंने कहा कि अगले चुनाव होने तक दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी आतिशी को दी गयी है। साथ ही उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि नवंबर में विधानसभा चुनाव हो।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे देंगे। केजरीवाल आज शाम उप-राज्यपाल से मिलेंगे और इस्तीफा दे देंगे। आतिशी आप की प्रमुख चेहरा हैं। उनके पास वित्त, शिक्षा एवं पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) समेत कई विभागों का कार्यभार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *