Headlines

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले भारत के लिए बुरी खबर, चोटिल हुआ स्टार खिलाडी

Spread the love

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। टीम इंडिया भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई पहुँच गयी है और प्रैक्टिस शुरू कर दी है। भारत का पहला मैच बांग्लादेश के साथ होगा। यह मैच 20 फरवरी को खेला जायेगा। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। एक खबर के मुताबिक प्रैक्टिस के दौरान भारतीय टीम के विकेट कीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं। पंत को प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लगी है। हालांकि इस मामले पर अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक खबर के मुताबिक प्रैक्टिस के दौरान ऋषभ पंत के घुटने में चोट लगी है। वे चोट की वजह से काफी परेशान दिखे। पंत चोट लगने के तुरंत बाद मैदान पर लेट गए। हालांकि इस दौरान भारतीय टीम के फिजियो उनके पास ही थी। पंत की चोट कितनी गंभीर है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ अपना दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को खेलेगी। इससे पहले 20 फरवरी को भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

कार एक्सीडेंट में भी लगी थी घुटने में चोट

साल 2022 में ऋषभ पंत का एक कार एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट में उन्हें काफी गंभीर चोटें आयी थी। उस समय भी इनके घुटने में काफी चोटें आयी थी। इस एक्सीडेंट की वजह से वे क्रिकेट से काफी समय तक बाहर रहे। पूरी तरह फिट होने के बाद उन्होंने क्रिकेट में कमबैक किया। अब फिर से उनके घुटने में चोट लगी है।

क्या पहला मुकाबला खेल पाएंगे पंत

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकबला बांग्लादेश के साथ 20 फरवरी को खेला जायेगा।  टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके साथ ही ऋषभ पंत को लेकर भी ऑफीशियल अपडेट नहीं मिला है। अगर पंत फिट नहीं रहे तो प्लेइंग इलेवन से निश्चित तौर पर बाहर हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *