Headlines

वक्फ संशोधन बिल पर बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान, कहा विपक्ष गलत तरीके से प्रसारित कर रहा है

Spread the love

बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने वक्फ संशोधन बिल पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि विपक्ष इस बिल को गलत तरीके से प्रसारित कर रहा है और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बिल का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ाना और वक्फ सम्पत्तियों के दुरूपयोग को रोकना है, न कि किसी समुदाय के अधिकारों को छीनना।

नकवी ने यह भी कहा कि कुछ लोग इस बिल के प्रावधानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। जबकि उसकी असलियत कुछ और ही है। यह संशोधन केवल प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है। ताकि वक्फ की सम्पत्तियों का सही तरीके से उपयोग हो सके और उनका संरक्षण हो।

विपक्ष पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया

मुख़्तार अब्बास नकवी ने आगे कहा कि वक्फ सम्पत्तियों का मुद्दा केवल एक धार्मिक विषय नहीं है, बल्कि एक सामाजिक और कानूनी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनितिक दल धार्मिक भावनाओं को भड़काकर इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि यह बिल किसी के अधिकारों को छीनने के लिए नहीं है, बल्कि वक्फ समपत्तियों की बेहतर देखरेख और नियम के लिए लाया गया है।

नकवी ने उदहारण देते हुए बताया कि कई राज्यों में वक्फ सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आयीं हैं। इस संशोधन के माध्यम से इन समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “कुछ लोग जानबूझकर झूठ फैलाकर इस बिल के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। हम वक्फ सम्पत्तियों को समुदाय के हित में सुरक्षित और पारदर्शी बनाना चाहते हैं।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इस कानून से किसी भी धार्मिक स्थल या समुदाय की स्वतंत्रता पर कोई असर नहीं पड़ेगा और सभी हितधारकों की राय लेकर यह संशोधन तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *