May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुयी हिंसा पर कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने हिंसा रोकने की अपील की

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़क गयी। दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना के विरोध में हिन्दूवादी संगठनों ने विसर्जन को रोककर जगह जगह पर प्रदर्शन शुरू कर दिए।

बहराइच पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला जानकारी देते हुए बताया कि महसी तहसील के अंतर्गत महराजगंज इलाके में तनाव हुआ। जब एक जुलूस एक मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद, पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है। अशांति प्रभावित सभी क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

प्रियंका गाँधी ने की हिंसा रोकने की अपील

बहराइच में हुयी हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।”

अवधेश प्रसाद ने जताया दुःख

समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने बहराइच में हुयी घटना पर कहा, “ये बहुत ही दुखद है इस मौके पर सभी से निवेदन है कि सभी सौहार्द कायम करने में और आगे कोई घटना न हो तथा शांति कायम करने में अपना हर तरह से योगदान दें। ये घटना जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *