संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी ने दी प्रतिक्रिया
संसद में आज बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को एक साथ सम्बोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक राष्ट्र एक चुनाव और वक्फ (संसोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया है। भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है। सरकार के प्रयासों के कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
कांग्रेस ने दी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी की प्रतिक्रिया सामने आयी। सोनिया गाँधी ने कहा, “वो पुअर लेडी हैं और अभिभाषण के बाद थक गयी थी। वहीं कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया। सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी के बयान को लेकर अब राजनीती गरमा गयी है। बीजेपी ने सोनिया गाँधी के बयान को राष्रपति का अपमान बताया है।
कांग्रेस को बताया आदिवासी विरोधी
बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति के लिए दिए गए सोनिया गाँधी के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए पुअर शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं। कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे।”
सोनिया गाँधी माफ़ी मांगे–बीजेपी
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने सोनिया गाँधी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है। राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है। सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।”
