May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर दिल्ली सरकार के गृहमंत्री आशीष सूद ने दिया बड़ा बयान

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री ने योजना को बताया ऐतिहासिक

दिल्ली सरकार में गृहमंत्री आशीष सूद ने इस योजना को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल बातें नहीं करती, बल्कि वादों को पूरा करती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जल्द ही एक पोर्टल लॉन्च किया जायेगा, जहाँ महिलाएं इस योजना के लिए पंजीकरण कर सकेंगी।

इस योजना की निगरानी के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गयी है। जो इसके कार्यान्वयन को सुनिश्चित करेगी। इस योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पात्र महिलाओं को जल्द ही लांच होने वाले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया और पात्रता मानदंडों की विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिरता और सामाजिक उत्थान को सुनिश्चित करना है, विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए जो गरीब परिवारों से आती हैं।

समिति योजना के पात्रता मानदंड तय करेगी

महिला समृद्धि योजना के क्रियान्वयन के लिए दिल्ली सरकार ने एक समिति का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। इस समिति में मंत्री कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा भी शामिल हैं। यह समिति योजना के पात्रता मानदंड और अन्य शर्तों को अंतिम रूप देगी।

वर्तमान में प्रस्तावित पात्रता मानदंडों के अनुसार इस योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है। लाभार्थी महिलाओं को दिल्ली का निवासी होना आवश्यक है और वे किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ नहीं ले रही हों। इसके अलावा योजना का लाभ केवल बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को ही मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *