Headlines

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग एक्शन में, कई राज्यों के होम सेक्रेटरी के तबादले

Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग एक्शन में दिख रहा है। चुनाव आयोग ने देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए कई राज्यों के होम सेक्रेटरी का तबादला कर रहा है। चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत और भी कई राज्यों के होम सेक्रेटरीयों के तबादले करने का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने इन राज्यों के होम सेक्रेटरियों के तबादले का आदेश दिया है। ये राज्य हैं गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड हैं।

चुनाव आयोग ने मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया है। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की है। आयोग की तरफ से सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया गया है कि वे चुनाव सम्बन्धी कार्यों से जुड़े उन अधिकारीयों का तबादला करे जो तीन साल पूरे कर चुके हैं या उन अधिकारीयों की जिनकी तैनाती अपने गृह जिलों में है।

चुनाव आयोग के फैसले का नहीं हुआ पालन

हालाँकि महाराष्ट्र ने राज्य में कुछ म्युनिसिपल कमिश्नर और एडिशनल/डिप्टी कमिश्नर म्युनिसिपल कमिश्नर को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन नहीं किया है। इस पर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव पर अपनी नाराजगी जताई। चुनाव आयोग ने बीएमसी और एडिशनल/डिप्टी कमिश्नरों को शाम 6 बजे तक रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें ट्रांसफर करने का भी निर्देश दिया गया। चुनाव आयोग ने कहा कि निष्पक्ष लोकसभा चुनाव कराने के लिए ये फैसला लिया गया है।

सात चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसी के साथ देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है। इसके साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया।  देश में 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 4 जून को आएंगे। जबकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे। ओडिशा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव नतीजों के साथ ही 4 जून को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *