Headlines

मशहूर गायिका अनुराधा पोडवाल ने राजनीती में रखा कदम, लोकसभा चुनाव से पहले किया एलान

Spread the love

देश की मशहूर गायिका अनुराधा पोडवाल ने 69 वर्ष की आयु में राजनीती का सफर शुरू किया है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी हैं। वह आज दोपहर बीजेपी के दफ्तर पहुंची और पार्टी में शामिल हो गयी। अनुराधा पोडवाल ऐसे समय में बीजेपी में शामिल हुयी जब लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग आज ही देश में होने वाले लोकसभा चुनावों और कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान करने वाला है। अनुराधा पोडवाल ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि उन्हें आज बहुत ख़ुशी मिली हैं कि वह उन लोगों को ज्वाइन कर रही हैं जिनका सनातन से बहुत गहरा सम्बन्ध है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से डिवोशनल गाने भी गाये हैं। जिस समय रामलला की स्थापना हुयी उस समय भी अयोध्या में उन्हें गाने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है।

अनुराधा पोडवाल कौन हैं ?

अनुराधा पोडवाल फिल्म इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय गायिका हैं। उन्होंने 90 के दशक में भक्ति के गाने गाये जिससे वह लोकप्रिय हो गयी। अनुराधा पोडवाल की शादी 1969 में अरुण पोडवाल से हुयी थी। अरुण पोडवाल एसडी वर्मन के असिस्टेंट और म्यूजिक कम्पोज़र थे। इनके दो बच्चे बेटा आदित्य और बेटी कविता हैं। इनके बेटे की कुछ साल पहले मौत हो गयी थी। इनके पति की मृत्यु साल 1991 में हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *