Headlines

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, कौन बनेगा हरियाणा का नया मुख्यमंत्री

Spread the love

हरियाणा की सियासत में भूचाल आ गया है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल खट्टर ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। माना जा रहा है कि हरियाणा में आज ही नई सरकार का गठन किया जायेगा। सूत्रों के अनुसार नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। नायब सिंह सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं।  इसके अलावा सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। हरियाणा सरकार में मंत्री रहे। साथ ही 2014 से 2019 तक विधायक रहे। ओबीसी में सैनी समाज से आने वाले नायब सिंह सैनी 2014 से 2019 तक हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

संजय भाटिया भी सीएम रेस में शामिल

नायब सिंह के अलावा संजय भाटिया भी सीएम पद की रेस में शामिल हैं। भाटिया करनाल लोकसभा सीट से सांसद हैं  इसके अलावा वह हरियाणा बीजेपी के महासचिव रहे। संजय भाटिया को संगठन में काम करने का भी लंबा अनुभव है। वह हरियाणा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। भाटिया गैर जाट समाज से हैं। उनका ताल्लुक पंजाबी समाज से है।

दरअसल लोकसभा चुनाव में बीजेपी जेजेपी को एक सीट देना चाहती है। इस पर दोनों पार्टियों की सहमति नहीं बन पायी। जिससे हरियाणा में दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया।

सूत्रों के अनुसार मनोहर लाल खट्टर के साथ पूरी कैबिनेट इस्तीफा दे सकती हैं। जिसके बाद से माना जा रहा है कि हरियाणा में नए सिरे से पूरी कैबिनेट चुनी जाएगी। बीजेपी मनोहर लाल खट्टर को करनाल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़वा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *