हिमंत बिस्वा सरमा ने अयोध्या में हुयी हार पर दी प्रतिक्रिया कहा, कहीं हारेगा, कहीं जीतेगा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में हुयी बीजेपी की हार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा देश में लोकसभा की 543 सीटें हैं, कहीं जीतेंगे, कहीं हारेंगे। लेकिन पीएम तो नरेंद्र मोदी ही बन रहे हैं। साथ उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन रहे हैं, चौथी बार भी बनेंगे।
अयोध्या हार पर दी प्रतिक्रिया
हिमंत बिस्वा सरमा आज शनिवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन को पहुंचे। वहां पर मीडिया द्वारा उनसे अयोध्या में बीजेपी की हार पर सवाल किया गया। तब उन्होंने कहा कि लोकसभा में 543 सीटें हैं। कहीं हारेंगे, कहीं जीतेंगे, लेकिन मोदी तो पीएम बन ही गए। उन्होंने आगे कहा भगवान राम के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम बन रहे हैं। इससे पहले जवाहर लाल नेहरू ही तीन बार पीएम रहे हैं। मुझे ख़ुशी है कि नरेंद्र मोदी चौथी बार भी पीएम बनेंगे।
ईवीएम पर भी बोले
मीडिया से बातचीत करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ईवीएम पर भी बोले। उन्होंने कहा कि आपने देखा अचानक से देश में ईवीएम और चुनाव आयोग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बंद हो गयी। किसी को कोई आईडिया है कि ऐसा क्यों हुआ? मुझे इसे लेकर बहुत चिंता हो रही है।
बीजेपी को लगा बड़ा झटका
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में बहुत बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में 292 सीटें जीती हैं और अकेले बीजेपी ने 240 सीटें जीती हैं। लेकिन देश के सबसे बड़े राज्य में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में सिर्फ 33 सीटें ही आयी और एनडीए के खाते में 36 सीटें आयीं। वहीँ इंडिया गठबंधन के कहते में 43 सीटें आयी। अकेले सपा ने 37 सीटें जीतीं।
