May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

गृहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा इस बार का चुनाव राहुल गाँधी वर्सेज नरेंद्र मोदी है

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान के पूरा होने के बाद चौथे चरण की तैयारी में लग गयी है। इसी कड़ी में केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में रैली को सम्बोधित किया। इस रैली में अमित शाह ने राहुल गाँधी और रेवंत रेड्डी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव राहुल गाँधी वर्सेज नरेंद्र मोदी है। यह चुनाव वोट फॉर जिहाद के अगेंस्ट, वोट फॉर विकास का है।  यह चुनाव राहुल गांधी की चाइनीज गारंटी के खिलाफ, मोदी जी की भारतीय गारंटी का चुनाव है। अमित शाह ने अपने सम्बोधन में महाराणा प्रताप को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने मुगलों के सामने लड़ाई लड़ी, उन महाराणा प्रताप का आज जन्मदिन है। मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।

तीसरे चरण के बाद सीटें जितने का किया दावा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के पूरा होने के बाद हम 200 सीटों के करीब पहुँच गए हैं। इसी के साथ उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा, “सुन लो रेवंत रेड्डी इस बार तेलंगाना में हम 10 से ज्यादा सीट जीतने वाले हैं और तेलंगाना में डबल डिजिट मोदी जी को 400 पार कराने वाला है।”

इससे पहले तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाए थे कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला तेलंगाना में निवेश करना चाहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें यहाँ आने से रोक दिया। दोनों ने मस्क पर गुजरात में निवेश करने का दवाब बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *