Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचे भारत और न्यूजीलैंड, फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका

Spread the love

चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांचक सफर में अब बस एक ही कदम बाकी है। फाइनल में पहुंची दोनों ही टीमें भारत और न्यूजीलैंड अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित कर चुकी हैं। बुधवार को लाहौर में हुए सेमीफइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रनों से हराया। फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा।

न्यूजीलैंड के स्टार ऑल राउंडर और टीम के मजबूत खिलाडी मैट हैनरी चोट के कारण फाइनल से बाहर हो सकते हैं। दरअसल बुधवार को साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए मुकाबले में 29वे ओवर के दौरान हैनरी चोटिल हो गए थे। ये खिलाडी पूरे टूर्नामेंट में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी से जबरदस्त फॉर्म में था और उनका बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ी चिंता का विषय है।

दूसरी तरफ भारत की टीम अपने बेहतरीन फॉर्म में है और विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे मैच विनर के साथ टाइटल जीतने के लिए तैयार है।

दोनों टीमों का टूर्नामेंट में प्रदर्शन

भारत का इस टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। भारत ने टूर्नामेंट के सभी मैचों में जीत हासिल की है। भारत ने सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के सामने जीत हासिल की। फाइनल से पहले लीग मैच में भारत न्यूजीलैंड को भी हरा चुका है। वहीं न्यूजीलैंड का सफर भी इस टूर्नामेंट में अच्छा रहा है। भारत को छोड़कर सभी टीमों के खिलाफ न्यूजीलैंड ने इस टूर्नामेंट में जीत हासिल की है।

अब ये देखना होगा कि क्या न्यूजीलैंड अपनी कमी को दूर कर पायेगी या फिर भारत एक और चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल होगा। फाइनल मैच 9 मार्च रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *