Headlines

फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में पहुंचे सीएम मोहन यादव

Spread the love

मंडला लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहे मोहन यादव ने रैली में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताया और उनको एक बार फिर से मोदी पर भरोसा करके आशीर्वाद देने को कहा। मुख्यमंत्री यादव ने रूस यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया, उन्होने कहा भारत के हजारों विद्यार्थि जो की यूक्रेन में फेस हुए थे उनको यूक्रेन से निकलने के लिए तीन दिन यूक्रेन और रूस ने  युद्ध को रोक दिया था भारतीय विद्यार्थियों के साथ पाकिस्तान के विद्यार्थी भी भारत माता की जय बोलते हुए भारतीयों के साथ वहा से निकल आए थे।

मुख्यमंत्री यादव ने फग्गन सिंह कुलस्ते को भारी मतों से जीताने के लिए जनता से अपील की उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने आवास योजना से गरीबों को पक्के मकान दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में धारा 370 हटाई गई, और अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार में बनाया गया जो की सभी सनातनियों का सपना था।

मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस के लिए कहा

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि अब तो कांग्रेस के लोग हमारी पार्टी में आने के लिए लाइन लगी है रोज कोई न कोई हमारी पार्टी की सदस्यता लेता है। लेकिन हम उन लोगों को अपनी पार्टी में जगह दे रहे हैं जो देश और समाज के हित में काम करना चाहते है अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं।

मुख्यमंत्री यादव ने और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने आदिवासी लोक संस्कृति का प्रमुख वाद्य यंत्र मांदर बजाया

मंडला लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके और मंडला लोकसभा के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने संबोधित किया और जनता से आह्वान किया एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करके फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *