May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

पीएम मोदी ने तीसरी बार वाराणसी से नामांकन किया दाखिल, कहा इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वराणासी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद उन्होंने कहा इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। मैंने देश की जनता के लिए प्रार्थना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दशाश्वमेध घाट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”काशी में मां गंगा के चरणों में वंदन के साथ आज मेरे दिन का शुभारंभ हुआ। उनके दर्शन और पूजन से बड़ा सौभाग्य मेरे लिए और क्या हो सकता है! मां गंगा से मैंने अपने काशीवासियों के साथ ही देशभर के परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की।”

आज गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह सबसे पहले दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया। उसके बाद प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद क्रूज पर दशाश्वमेध घाट से गंगा विहार करते हुए आदिकेशव घाट पर पहुंचे और फिर वहां से नमो घाट पर पहुंचे। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान कौन कौन था साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया है। प्रधानमंत्री के नामांकन में चार प्रस्तावक शामिल रहे गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, बैजनाथ पटेल, लालचंद कुशवाहा और संजय सोनकर। प्रधानमंत्री जब नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे तब उनके साथ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *