कांग्रेस पर साधा भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने निशाना
Source-: ANI भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि “डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने 16 साल बाद यह कहा कि 26/11 के भयंकर हमले के पश्चात वे पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में थे, लेकिन उस समय के विदेश मंत्रालय ने उन्हें ऐसा करने से रोका और मनमोहन सिंह ने चुप्पी साधे रखी। यह सरकार कितनी कमजोर थी, भारतीय नागरिक मारे गए और देश में कोई आंतरिक मजबूती नहीं थी। UPA की प्रमुख सोनिया गांधी उस समय कहां थीं? सत्ता उनके हाथ में थी, जैसे आज राहुल गांधी के हाथ में है… क्या राहुल गांधी कुछ प्रतिक्रिया देंगे?… इतनी गंभीर त्रासदी हुई है, जिसे पी. चिदंबरम ने मान लिया है, राहुल गांधी कृपया कुछ बोलें…”
रवि शंकर प्रसाद ने सीधा कांग्रेस पर हमला किया उनका कहना है कि उस समय इतने लोग मारे गए फिर भी कांग्रेस आलाकमान और सोनिया गांधी चुप क्यों थी, चिदंबरम का इस समय ये बयान देना कही न कही कांग्रेसी सरकार पर उस समय चुप क्यों रहे ये सवाल खड़ा कर रहा है ।

