May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

यमुना की सफाई को लेकर संजय राउत ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा क्या वे केजरीवाल के जाने का इंतज़ार कर रहे थे

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने यमुना की सफाई को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भाजपा अरविंद केजरीवाल के जाने का इंतज़ार कर रही थी, क्योंकि उनके पद छोड़ते ही यमुना सफाई का काम तेजी से शुरू हो गया। राउत ने यह भी कहा कि अब दिल्ली और केंद्र दोनों में ही भाजपा की सरकार है, अब उन्हें कार्य करने की पूरी स्वतंत्रता है। इसके अलावा राउत ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के चयन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने भाजपा द्वारा एक जमीनी कार्यकर्त्ता को मुख्यमंत्री बनाये जाने का स्वागत किया, लेकिन साथ ही रेखा गुप्ता के पूर्व के आक्रामक व्यवहार की ओर इशारा करते हुए तंज कसा।

भाजपा की नीति पर उठाये सवाल

संजय राउत ने भाजपा की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब भाजपा ने सहयोग नहीं किया। लेकिन अब अपनी सरकार बनते ही यमुना की सफाई का कार्य शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या भाजपा अरविंद केजरीवाल के हारने का इंतज़ार कर रही थी। इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में क्या आम आदमी पार्टी की सरकार थी, इसलिए भाजपा दिल्ली में कोई काम नहीं होने दे रही थी।

पीएम मोदी की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से की

इसके अलावा संजय राउत ने यूएसए के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना पीएम मोदी से करते हुए कहा कि एक ही सिक्के के दो अलग-अलग पहलू हैं। वहीं संजय राउत ने मायावती पर राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनका बयान सही है, अगर लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में मायावती हमारे साथ होतीं तो नतीजे कुछ और ही होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *