May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

भारत ज़िम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज हरारे में, ये होगी प्लेइंग 11

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू हो रही है। आज हरारे के मैदान पर इस सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। शुभमन गिल की कप्तानी वाली यंग इंडियन टीम नई चुनौती के लिए तैयार है। भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए सभी युवा खिलाडियों जगह मिली है। अभिषेक शर्मा और रियान पराग भी इस टीम का हिस्सा हैं उन्हें भी प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। अब यदि ज़िम्बाब्वे की बात करें तो वे अपनी सरजमीं पर खेलेंगे तो उन्हें इसका फायदा तो मिलेगा।

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच टी20 मुकाबले

भारत और ज़िम्बाब्वे ने अभी तक एक दूसरे के खिलाफ कुल 8 टी20 मैच खेले हैं। जिसमे से भारत ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है और ज़िम्बाब्वे को 2 मैचों में जीत मिली है। सबसे अहम बात यह है कि ज़िम्बाब्वे ने जिन दो मैचों में भारत को हराया था वे दोनों ही मैच हरारे में हुए थे। अब देखा जाये तो इस टी20 सीरीज के सभी मैच हरारे के मैदान पर होंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय युवा टीम ज़िम्बाब्वे को हरारे के मैदान पर हरा कर इस सीरीज को जीत पायेगी।

शुभमन के साथ अभिषेक कर सकते हैं ओपनिंग

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम के लिए शुभमन गिल के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिल सकता है। रिंकू सिंह की प्लेइंग इलेवन में जगह लगभग तय है। आवेश खान, तुषार देशपांडे और खलील अहमद को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।

भारत और ज़िम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल/संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, तुषार देशपांडे, खलील अहमद

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, अंतुम नकवी, क्लाइव मैडेवेरे (विकेटकीपर), वेसली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, फराज अकरम, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा , ब्लेसिंग मुजरबानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *