भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब और कहाँ खेला जायेगा, भारतीय समयानुसार मैच कितने बजे शुरू होगा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। यह पांच मैचों की सीरीज इस समय बहुत रोमांचक मोड़ पर है। इस सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के शिखस्त दी। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से बाजी मारी। अब दोनों टीमें तीसरे टेस्ट मैच के लिए ब्रिस्बेन के गाबा में भिड़ेंगी।
कब, कहाँ और कितने बजे शुरू होगा मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर को खेला जायेगा। तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:50 बजे से शुरू होगा। वहीं मैच का टॉस भारत के समय के अनुसार सुबह 5:20 बजे होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस टेस्ट मैच को डिज्नी हॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम कर पाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया का गाबा में फिर टूटेगा घमंड
चार साल पहले 2020 में टीम इंडिया ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को शिखस्त दी थी। तब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था। इस मैच के हीरो ऋषभ पंत रहे थे। तब 1988 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैदान पर हारी थी। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद पहली पारी में 369 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 336 रन बनाए। फिर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 294 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने सात विकेट खोकर 329 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने 91 और ऋषभ पंत ने नाबाद 89 रन बनाए थे। वाशिंगटन सुंदर ने भी 29 गेंद में 22 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
