पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने पेश की पांच गारंटी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस और टीएमसी ने वोट बैंक की राजनीती के सामने घुटने टेक दिए हैं। इसी दौराम प्रधानमंत्री ने राम मंदिर का भी जिक्र किया। पीएम ने बैरकपुर और देश की जनता के सामने पेश की मोदी की पांच गारंटी :
पीएम मोदी ने कहा, ”पहली गांरटी है कि जब तक मोदी है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा।”
”दूसरी गारंटी है कि जब तक मोदी है तब तक सीएए को कोई रद्द नहीं कर पाएगा।”
”तीसरी गारंटी है कि जब तक मोदी है रामनवमी मनाने से कोई आपको रोक नहीं सकेगा।”
”चौथी गारंटी है कि जब तक मोदी है राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कोई पलट नहीं सकता।”
” पांचवीं गारंटी है कि जब तक मोदी है तब तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी का आरक्षण खत्म नहीं होगा।”
कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”देश की आजादी के बाद 50 वर्ष तक कांग्रेस के परिवार ने ही सरकारें चलाईं, लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वी भारत को सिर्फ गरीबी और पलायन मिला। बंगाल हो, बिहार हो, झारखंड हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो। कांग्रेस और इंडी अलायंस के दलों ने पूर्वी भारत को पिछड़ा ही छोड़ दिया।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा 2014 में आपने मोदी को मौका दिया, मोदी ने ठाना है कि वो देश के पूर्वी हिस्से को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाएगा।
राम मंदिर का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि आज स्थिति ये है कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी गुनाह हो गया है। बंगाल में टीएमसी सरकार राम का नाम नहीं लेने देती। बंगाल में टीएमसी सरकार रामनवमी नहीं मनाने देती। कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने भी राम मंदिर के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा है।
संदेशखाली का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संदेशखाली के गुनहगार को पहले तृणमूल कांग्रेस की पुलिस ने बचाया और अब तृणमूल कांग्रेस ने एक नया खेल शुरु किया है। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे संदेशखाली की बहनों को डरा रहे हैं, धमका रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि अत्याचारी का नाम शाहजहां शेख है।
