हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी से क्यों हटे, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या जानकारी दी
आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। मुंबई इंडियंस इस सीजन का अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी। इससे ठीक पहले मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हार्दिक ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे इस सीजन का पहला मैच नहीं खेलेंगे। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।
दरअसल हार्दिक पंड्या को पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के कारण एक मैच का निलंबन मिला है, जिसके चलते वे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2025 के उद्धघाटन मैच में नहीं खेल पाएंगे। इसलिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा
हार्दिक पंड्या ने इस निलंबन का खुलासा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “यह मेरे नियंत्रण से बाहर है। हमने अंतिम ओवर डेढ़ या दो मिनट देर से फेंका। उस समय मुझे परिणामों का पता नहीं था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन नियम यही कहते हैं। मुझे प्रक्रिया का पालन करना होगा।”
मुंबई इंडियन के पास नेतृत्व के लिए कई विकल्प हैं, जिनमे भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और राष्ट्रिय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। हालाँकि जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण लीग के शुरूआती हिस्से में नहीं खेल पाएंगे। कोच महेला जयवर्धने ने टीम के अनुभवी कोर ग्रुप पर जोर दिया और छठे आईपीएल ख़िताब की महत्वाकांक्षा व्यक्त की।
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक को कप्तानी नहीं देने के फैसले पर चर्चा की। अगरकर ने बताया कि हार्दिक की फिटनेस को लेकर चिंताएं थी, इसलिए सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया।
