परीक्षण के दौरान ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल टेकऑफ के तुरंत बाद जमीन पर आ गिरी
NEWS CRITIC:-
उड़ीसा के बालासोर में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का परीक्षण हो रहा था जो टेकऑफ के तुरंत बाद जमीन पर आ गई इस मिसाइल की मारक क्षमता पहले से बढ़ाकर 450 किलोमीटर कर दी गई थी उसी मारक क्षमता की जांच के लिए सोमवार को मिसाइल का परीक्षण हुआ जिसमें टेकऑफ के तुरंत बाद मिसाइल जमीन पर आ गिरी ब्रह्मोस एक भरोसेमंद मिसाइल है ब्रह्मोस मिसाइल का यह परीक्षण क्यों फेल हुआ, इस बात की जांच डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन और ब्रह्मोस एयरोस्पेस को-ऑपरेशन के वैज्ञानिकों की टीम कर रही है।
बता दें कि ब्रह्मोस एक बेहद ही भरोसेमंद मिसाइलों की श्रेणी में आता है और इसके परीक्षण में नाकाम होने की घटना काफी कम होती है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शुरुआती जांच पड़ताल में यह पता चला है कि मिसाइल की संचालक शक्ति के साथ आई कुछ समस्याओं की के कारण परीक्षण नाकाम रहा।
इससे पहले ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल 300 किलोमीटर से कम दूरी वाले लक्ष्य को भेदने के लिए किया जाता था। लेकिन अब इस बेहद ही खास मिसाइल का इस्तेमाल लंबी दूरी के निशाने को सुपरसोनिक गति के साथ भेदने के लिए किया जाता है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल का नाम दो नदियों, भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की मोस्कवा नदी के नाम पर रखा गया है।


