गर्मी ने दिखाने शुरू किये अपने तेवर, कई मध्यप्रदेश के कई जिलों में पारा 42 डिग्री के पार
अभी तो मई का महीना ही चल रहा है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। भोपाल में पारा 41 डिग्री के पार पहुंच चूका है। राजगढ़ में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। राजगढ़ में कलेक्टर ने स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया। वही जबलपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने भी मंगलवार से स्कूल का समय बदल कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया। कुछ जिलों में तो येलो अलर्ट भी कर दिया गया है। संभावना है कि और जिलों में भी स्कूल के समय में बदलाब किया जायेगा। वहीँ भोपाल, इंदौर, धार और रायसेन समेत कुछ जिलों में हलकी बारिश का भी अलर्ट घोषित किया गया है। हाल ही में स्कूलों में शिक्षा विभाग की बैठक में तय हुआ कि जिलों में गर्मी के हालत को देखते हुए कलेक्टर स्कूलों के समय में आवश्यक बदलाब कर सकते हैं।
आज आ सकता है स्कूल समय में परिवर्तन के आदेश
जिलों में शिक्षा विभाग की बैठक में तय हुआ कि स्कूलों के समय में परिवर्तन को लेकर कलेक्टर द्वारा आदेश पारित किया जाये। भोपाल समेत अधिकांश जिलों में नर्सरी और प्राइमरी स्कूलों का समय दोपहर डेढ़ बजे से दो बजे तक का है। इस समय धूप बहुत तेज होती है , अभिभावकों को भी धूप में ही बच्चों का इंतज़ार करना पड़ता है। शासन स्तर पर आज यानि बुधवार को स्कूलों के समय में परिवर्तन पर आदेश आ सकता है।
भोपाल समेत कुछ और जिलों में बदल सकता है मौसम
मंगलवार को भोपाल का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानि 41 डिग्री रहा। वहीं राजगढ़ सबसे अधिक गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भोपाल सहित इंदौर, धार, बड़वानी, रायसेन, खरगोन, सीहोर, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास, और आगर जिलों के लिए येलो अलर्ट किया है। यहाँ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

