लोकसभा चुनाव से पहले आज नितीश और तेजस्वी भाजपा के खिलाप महासंगठन को मजबूत करने के लिए पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे
2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में महासंगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने मुंबई प्रवास के दौरान एनसीपी के अध्य्क्ष शरद पवार और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगें। नितीश कुमार और तेजस्वी यादव पहले उद्धव ठाकरे के घर पर जायेंगें और फिर शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात करेंगें।
जदयू नेता नितीश कुमार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाप महासंगठन को मजबूत करने के लिए विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले नितीश कुमार ने मंगलवार को भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। यह जानकारी जदयू के विधान परिषद् सदस्य ने दी।
जदयू के विधान परिषद् सदस्य कपिल पाटिल ने कहा कि नितीश कुमार मुंबई पहुंचने के बाद उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में दोपहर का भोजन करेंगे। फिर उसके बाद दोनों नेता दक्षिण मुंबई स्थित शरद पवार के आवास सिल्वर ओक में शाम को शरद पवार से मुलाकात करेंगे।

