Headlines

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर चंदौली पहुंचे, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने एक दिन के दौरे पर मंगलवार को चंदौली पहुंचे। चंदौली पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री सबसे पहले भाजपा के पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वे जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आला अधिकारीयों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने चंदौली के विकास के लिए क्या अच्छा है और क्या ख़राब है  इन सब बातों पर चर्चा की।

इस बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सब कुछ विरासत में मिल सकता है लेकिन हाथ से इशारा करते हुए बताया कि बुद्धि नहीं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव 2022 विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीत कर बीजेपी को हरा रहे थे। 2014 में वह जीत रहे थे लेकिन जनता ने उन्हें हरा दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 2024 के चुनावों में जहाँ जहाँ सपा की सीटें है वहां पर कमल खिलेगा। अखिलेश यादव को विरासत में सीएम की कुर्सी मिल सकती है, सपा पार्टी का अध्यक्ष पद मिलसकता है और मुलायम सिंह यादव की सम्पति मिल जाएगी लेकिन सिर पर हाथ रखते हुए कहा बुद्धि नहीं मिल सकती।

मिर्जापुर की घटना पर कहा

वहीँ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर एक व्यक्ति को कुचले जाने के मामले पर कहा कि यह घटना बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कानून के हिसाब से कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। किसी को भी नहीं बक्शा जायेगा। इसके अलावा जी 20 कार्यक्रम में सीएम के एक विदेशी महिला के साथ हाथ मिलाने की तस्वीर को सपा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करने पर उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी की औक्षी मानसिकता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *