Headlines

किसानों का आंदोलन समाप्त हुआ, हरियाणा सरकार ने मानी मांग, किसान बोले यह जीत फाइनल जीत नहीं

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानो ने सूरजमुखी के बीज की एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर सोमवार से नेशनल हाईवे को जाम कर आंदोलन शुरू किया था। 13 जून मंगलवार को किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरू हुयी। इस बातचीत के बाद किसानो ने कहा कि सरकार ने हमारी मांगे मान ली है। सभी साथियों और मीडिया कर्मियों का धन्यबाद। किसानो ने कहा कि आज साबित हो गया कि एकता में बल होता है। ये जीत फाइनल जीत नहीं है। फाइनल जीत तो तभी होगी जब सरकार पुरे देश में एमएसपी की मांग को मान लेगी।

प्रेस वार्ता में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हम अपना विरोध ख़त्म कर रहे हैं क्योकि सरकार ने हमारी मांग को मान लिया है। आज से बंद रास्ते खोल दिए जायेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा विरोध इसलिए था कि हमारी फसलें एमएसपी रेट पर खरीदी जाएँ। हम देश भर में एमएसपी के लिए लड़ते रहेंगे। हमारे नेताओं को भी जल्द रिहा किया जाये। उनके ऊपर से मुकद्दमे वापिस लिए जाये। टिकैत ने कहा हमने एक हफ्ते तक संघर्ष किया और आज आप सबके सहयोग से सरकार ने हमारी बात मान ली। हम किसी को झुकाते नहीं हैं हम बस अपना हक़ मांगते हैं।

किसान नेता करम सिंह मथाना ने कहा कि एमएसपी का प्रमुख मुद्दा अभी पूरी तरह हल नहीं हुआ है। लेकिन सरकार के साथ हमारी बैठक सफल रही है। हमने एक हफ्ते तक संघर्ष किया। आज सरकार ने हमारी मांग मान ली है।

किसानों के साथ है हरियाणा सरकार

कुरुक्षेत्र के डीसी शांतनु शर्मा ने कहा हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के समर्थन में  खड़ी है। सीएम ने सूरजमुखी की फसल के लिए एमएसपी रेट को बड़ा दिया है। कुरुक्षेत्र के एमपी सुरिंदर सिंह भोरिया ने कहा कि हमने किसानों से इस विरोध को रोकने को कहा है। हरियाणा सरकार और पुलिस किसानों के साथ खड़ी है। उम्मीद है विरोध जल्द ही ख़त्म हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *