Headlines

घुटनों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

मनुष्य की ख़राब लाइफस्टाइल और ख़राब खानपान से मनुष्य के शरीर में छोटी बड़ी बिमारियों ने अपना घर कर लिया है। आजकल डाइबिटीज़, थाइरॉइड और हाईबीपी आम बात हो गयी है। इन बिमारियों में मनुष्य के घुटनो में सबसे पहले दर्द शुरू होता है। जिसकी वजह से मनुष्य को चलने फिरने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मनुष्य की डाइट में जैसे ही न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है। उसके घुटनो में दर्द शुरू हो जाता है। इसलिए मनुष्य के लिए जरूरी है कि वह अपनी डाइट का खास ख्याल रखे। डाइबिटीज़ के मरीजों में घुटनो का दर्द कभी कभी खतरनाक रूप ले लेता है। ऐसे मरीजों को अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करना चाहिए।

कैल्शियम और प्रोटीन डाइट

मनुष्य को अपनी डाइट में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा को शामिल करना चाहिए। इसकी वजह से आप घुटने के दर्द से बचे रहेंगे। कई बार मरीज के घुटनो में दर्द और सूजन एक साथ होने लगते है। ऐसे में इन डाइट को अपने खाने में शामिल करें।

हरे पत्तेदार सब्जी या ब्रोकली

घुटनों के दर्द और सूजन से बचाना है तो अपने खाने में हरे पत्तेदार सब्जी, गोभी और ब्रोकली को शामिल करें। जिससे आप घुटनों के दर्द और सूजन से बचे रहेंगे।

विटामिन सी से भरपूर फल

कुछ खास फलों को खाने से घुटनो के दर्द और सूजन में राहत मिलती है जैसे संतरा, स्ट्रॉबेरी और चेरी। इनमे भरपूर मात्रा में विटामिन सी और लाइकोपीन जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। जो हड्डियों की सूजन को कम कर देते हैं और दर्द  भी राहत देते हैं।

नट्स

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार डाइट  में ढेर सारे नट्स को शामिल करना चाहिए। जिससे आपके शरीर को प्रोटीन और विटामिन मिलेगा जिससे आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। साथ ही घुटनो के दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

अदरक और हल्दी

अदरक और हल्दी में एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। जो आपके शरीर और घुटनो के दर्द को ठीक कर देती है। जब ज्यादा दर्द हो तो तुरंत इसका काढ़ा बना कर पियें। तुरंत आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमरइस आर्टिकल में बताई गयी विधियों और सुझावों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *