महाराष्ट्र में गरमाई सियासत के बीच उद्धव ठाकरे का वयान आया कि महाराष्ट्र को तोडना चाहती है बीजेपी
महाराष्ट्र में इस समय सियासी उथल पुथल चल रही है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र को तोडना चाहती है। सबसे पहले उन्होंने शिवसेना को तोडा और अब एनसीपी को तोड़ दिया है। उद्धव ठाकरे ने एनसीपी में हुयी टूट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। जिसमे उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा वे महाराष्ट्र के खिलाफ हैं। उन्होंने पहले शिवसेना को तोडा और अब एनसीपी को तोड़ दिया। वे महाराष्ट्र को तोडना चाहते हैं।
अजित पवार के एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी के दो फाड् हो चुके हैं। इसके बाद से ही शरद पवार और अजित पवार में एनसीपी पर कब्ज़ा बनाये रखने की सियासी लड़ाई शुरू हो गयी है। अजित पवार ने खुद को पार्टी का अध्यक्ष भी घोषित करा लिया है। इसके लिए अजित पवार ने चुनाव आयोग में दावा भी ठोक दिया है। वहीँ शरद पवार भी चुनाव आयोग की शरण में पहुंच गए हैं। यह सब वैसे ही घटित हो रहा है जैसा कि शिवसेना में हुआ था।
महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार की एंट्री के बाद से दावा किया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे गुट के बहुत से विधायक इस बात से नाराज हो गए हैं। इस बात का दावा शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा संसद संजय राउत कर चुके हैं। संजय राउत ने कहा था कि एनसीपी में हुयी बगावत और अजित पवार की राज्य सरकार में एंट्री के बाद से 17 से 18 विधायक नाराज हैं और वे उनके संपर्क में हैं। इसके साथ ही संजय राउत ने दावा किया था कि महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है।
संजय राउत के दावे को सिरे से नकारते हुए राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि एकनाथ शिंदे को लेकर लगायी जा रही तमाम अटकलें गलत हैं। उद्योग मंत्री ने आगे कहा कि जो भी हुआ है उसके लिए पहल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ही की थी। वहीं एकनाथ शिंदे गुट के कई विधायकों ने वयान जारी करते हुए कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है।

