Headlines

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ की दो टूक, कहा ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा

यूपी वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा वयान दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। ज्ञानवापी के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है। इसे हमने तो रखा नहीं है। सीएम योगी ने आगे कहा कि मुस्लिम पक्ष को आगे आकर कहना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुयी है। उस गलती के लिए हम समाधान चाहते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर दो टूक कहा कि अगर हम ज्ञानवापी को मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। ज्ञानवापी के अंदर देव प्रतिमाएं हैं। इन्हे हिन्दुओं ने तो रखा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मस्जिद अंदर त्रिशूल क्या कर रहा है ? मुझे लगता है कि भगवान ने जिसे दृष्टि दी है वह इसे देखे। ज्ञानवापी के अंदर ज्योतिर्लिंग है, देव प्रतिमाएं हैं। सारी दीवारे चिल्ला चिल्ला कर क्या कह रही हैं ? सरकार इसका हल निकालने की कोशिश कर रही है। हम इसका समाधान चाहते हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि ” मुस्लिम समाज को ज्ञानवापी को लेकर गलती हुयी है। मुझे  लगता है कि यह प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि साहब ये ऐतिहासिक गलती हुयी है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो। ” इसी दौरान सीएम योगी ने विपक्ष के गठबंधन को इंडिया नाम देने पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को इंडिया नहीं कहना चाहिए, यह डॉट डॉट डॉट ग्रुप है। चोला बदल लेने से पिछले कर्मों से मुक्ति नहीं मिल जाती है।

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद का मामला प्रयागराज हाईकोर्ट में चल रहा है। जहाँ हिन्दू पक्ष इस सर्वे को कराये जाने पर जोर दे रहा है। वहीँ मुस्लिम पक्ष इस सर्वे को रोके जाने की मांग कर  रहा है। दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही कोर्ट इस मामले पर अपना फैसला दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *