Headlines

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और सपा के बीच छिड़ी सियासी जंग पर चुटकी ली, साथ ही इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा

मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमे उन्होंने कांग्रेस और सपा के बीच छिड़ी सियासी जंग पर चुटकी ली और साथ ही इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में रायता फ़ैल चुका है। वीडी शर्मा ने इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक सपा और कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं की औकात दो कौड़ी की है। इसी के साथ उन्होंने दावा पेश किया कि मध्यप्रदेश में बीजेपी ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीत रही है।

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोंकझोंक हो रही है। मध्यप्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन न होने पर बीजेपी जमकर मजे ले रही है। इसी बीच जबलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “इंडिया गठबंधन की पोल खुल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा था कि यह इंडिया गठबंधन नहीं बल्कि घमंडिया गठबंधन है। इंडिया गठबंधन के मुख्य घटक समाजवादी पार्टी सर्वोच्च नेता ने तो मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दो कौड़ी का बोल दिया हैं।”

कांग्रेस में परिवारवाद की गारंटी

जबलपुर में संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद की गारंटी है, भ्रष्टाचार की गारंटी है लेकिन विकास की कोई गारंटी नहीं है। कांग्रेस की दूसरी सूची में कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की कोई झलक नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, वह आदतन अपराधी हैं। उनके आपराधिक रिकॉर्ड जनता जानती है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का नाम लिए बिना वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में परिवार के लोग ही प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं। इसके अलावा बड़े बड़े नेता एक दूसरे के कपडे फाड़ने की बात कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच तलवार लटकी हुयी है। कमलनाथ कहते हैं कि गाली खाने की पावर ऑफ़ अटॉर्नी दिग्विजय सिंह को दे रखी है। तो लाजमी है कि भष्टाचार की अटॉर्नी भी किसी को दे रखी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *