बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर इनकम टैक्स का झापा, बड़ी मात्रा में हुआ कैश बरामद
बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए कई ठिकानों पर झापे मारे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के ओडिसा और झारखंड स्थित ऑफिस में यह कार्यवाई की। इनकम टैक्स ने कंपनी के ऊपर झापा टैक्स चोरी के शक में मारा है। इस झापे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इतने नोट मिले हैं कि गिनती करते करते मशीन भी ठप पड़ गयी। इस झापे में इनकम टैक्स को 50 करोड़ से अधिक की रकम मिली है। इस छापे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मदद के लिए CISF के जवान भी शामिल है।
कंपनी के कई ठिकानों पर चल रही है कार्यवाई
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों के अनुसार बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के ओडिशा और झारखण्ड स्थित कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का झापा पड़ा है। आयकर विभाग के रडार पर कंपनी के ओडिशा के बलंगीर और संबलपुर स्थित ऑफिस हैं। वहीं झारखंड के रांची और लोहरदगा में भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छानबीन चल रही है। बुधवार को हुयी नोटों की गिनती में 50 करोड़ रुपये के कैश की बरामदगी की बात सामने आई है। खास बात ये है कि कंपनी के ठिकानों पर इतना ज्यादा कैश मिला है जिसकी वजह से नोट गिनने वाली मशीन तक ठप हो गई है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है। ऐसे में ऑफिस से इतनी बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी के बाद अभी भी यह साफ नहीं हो सका है कि टैक्स चोरी वाकई में हुई या नहीं। फिलहाल नोटों की गिनती का काम चल रहा है और यह पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की सही रकम का पता चल पाएगा।

