धीरज साहू के ठिकानों पर पड़ी आयकर विभाग की रेड में अभी तक नोटों की गिनती चालू
झारखण्ड से कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पड़ी आयकर विभाग की रेड पड़ी थी। जिसमे अब तक 318 करोड़ रुपये बरामद कर लिए गए हैं। लेकिन अभी भी नोटों की गिनती चालू है। रेड में बरामद राशि और भी बढ़ सकती है। सूत्रों के अनुसार रेड में बरामद पैसे की गिनती बोलांगीर की स्टेट बैंक की शाखा में चल रही है। बैंक के अधिकारीयों के मुताबिक आधी रात तक सारा कैश गिन जायेगा।
एसबीआई बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि उन्हें नोटों से भरे 176 बैग मिले थे। जिसमे से 140 बैगों की गिनती पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 50 बैंक अधिकारी 25 मशीनों का उपयोग करके नकदी की गिनती कर रहे हैं।
कहाँ से आयी इतनी रकम
आयकर विभाग के अधिकारीयों का कहना है कि धीरज साहू के पास इतनी रकम देशी शराब की नगद बिक्री से आयी है। गौर करने वाली बात यह है कि आयकर विभाग के हाथ इतनी बड़ी रकम पहली बार किसी छापे में लगी है। इससे पहले 2019 में कानपुर के एक व्यवसायी के पास 257 करोड़ की नकदी बरामद की गई थी।
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग जल्द ही कंपनी के मुख्य प्रमोटरों को तलब करेगा और उनके बयान दर्ज करेगा। इस बीच धीरज साहू से जुड़े रांची और अन्य स्थानों परिसरों की भी तलाशी ली गई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सांसद के घर से क्या बरामद हुआ।

