May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा यूसीसी को जल्द लागू करने पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी प्रतिक्रिया

शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वयान दिया कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए बनायीं हई कमेटी ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही राज्य में इसे लागू कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस वयान के बाद से ही सियासी पारा चढ़ गया। अब इस वयान पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा “मैं पुष्कर सिंह धामी का बहुत धन्यबाद करता हूँ कि उन्होंने समान नागरिक संहिता की पहल की और बहुत तेजी से उसे पहुंचाने का काम किया। देश में सबके लिए एक ही कानून होना जरुरी है। लॉ कमिशन पर लोगो के भी सुझाव ले रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने लगातार दूसरी बार किसी दल को सरकार बनाने का अवसर देकर इस बात पर मुहर लगायी है। इसके लिए जनता ने हमें जनादेश दिया है। अब हम अपना वादा निभाने जा रहे हैं।

यूसीसी को लागू करने की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समिति ने लगभग  दो लाख से ज्यादा लोगो के सुझाव और विचार यूसीसी पर लिए हैं। मसौदा तैयार करने वाली समिति ने अपना कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही इसे राज्य में लागू कर दिया जायेगा। जैसे ही यह मसौदा मिलेगा, उसे हम देवभूमि उत्तराखंड में लागू कर देंगे।

समिति की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई ने घोषणा की कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार है और इसे जल्द ही उत्तराखंड सरकार को सौंप दिया जायेगा। समिति ने सभी प्रकार की राय और चुनिंदा देशों के वैधानिक ढांचे सहित विभिन्न विधानों और असंहिताबद्ध कानूनों को ध्यान में रखते हुए मसौदा तैयार किया है। उन्होंने कहा कि समिति ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में प्रचलित विभिन्न पारम्परिक प्रथाओं को बारीकी  समझने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *