May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बीजेपी नेता विजय रुपाणी का वयान केंद्र में तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार, पंजाब की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी

गुजरात के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रुपाणी ने गुरुवार को बड़ा वयान दिया कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर बीजेपी अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से अजब अकाली दल से गठबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि पंजाब में अकाली दल से गठबंधन का फैसला हाईकमान को लेना है। साथ ही उन्होंने कहा था कि अब बीजेपी पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों और 117 विधानसभा सीटों पर पार्टी को एकमात्र विकल्प के रूप में स्थापित करेगी। यानि बीजेपी पंजाब में अपने आप को इतना मजबूत करेगी कि उसे किसी साथी के सहारे की जरूरत न पड़े।

अकाली दल की बैठक में हुयी गठबंधन पर चर्चा

वहीँ बुधवार को अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलायी। इस बैठक में बीजेपी के साथ दुबारा गठबंधन पर चर्चा हुयी। पार्टी अध्यक्ष ने बीजेपी के साथ गठबंधन पर सभी वरिष्ठ नेताओं से राय मांगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार अकाली दल के सभी नेता गठबंधन के लिए राजी हैं।

अकाली दल के वरिष्ठ नेतृत्व का कहना है कि आगामी चुनाव से पहले बीजेपी के साथ गठबंधन करना दोनों पार्टियों के पक्ष में होगा। गठबंधन को लेकर अकाली दल के नेताओं का अपने अध्यक्ष से कहना है कि गठबंधन की स्थिति में विपक्ष के हमले का जवाब देने के लिए रणनीति तैयार की जानी चाहिए। लेकिन बीजेपी नेता के इस वयान के बाद कि बीजेपी पंजाब में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी गठबंधन की चर्चा पर विराम लगते दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *