Headlines

भारत के रेवेन्यू सचिव का एलन मस्क को झटका, कहा टेस्ला को टेक्स छूट देने का मामला नहीं

Spread the love

जून महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात हुयी थी। उस समय एलन मस्क ने कहा था कि पीएम मोदी चाहते हैं कि टेस्ला भारत में निवेश करे। टेस्ला भारत में निवेश करने के लिए पहले भी टेक्स में छूट की मांग करती रही है। इसका स्पष्टीकरण देते हुए रेवेन्यू सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी टेस्ला को टेक्स में छूट देने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय के पास विचाराधीन नहीं है।

पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला और भारत सरकार के बीच टेस्ला के निवेश को लेकर बातचीत होती आयी है। टेस्ला भारत में अपनी गाड़ी टेस्ला की फैक्ट्री लगाना चाहती है। लेकिन टेस्ला ने इम्पोर्टेन्ट इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर कस्टम ड्यूटी में छूट की बात की है। लेकिन भारत सरकार टेस्ला की इस मांग को बार बार ख़ारिज करती रही है। टेस्ला भारत में फैक्ट्री लगाने से पहले यहां अपनी गाड़ियों की टेस्टिंग करना चाहती है।

इससे पहले बीते वर्ष लोकसभा में उद्योग मंत्रालय की तरफ से प्रश्नकाल में कहा गया था ऐसा नहीं हो सकता है कि बाजार भारत का हो और नौकरी के अवसर चीन में पैदा हों। उस समय उद्योग मत्रालय ने कहा था कि टेस्ला पहले भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का उत्पादन करे। उसके बाद सरकार किसी भी टेक्स में रियायत पर विचार करेगी। सरकार की तरफ से कहा गया कि ऑटोमोबाइल, ऑटो कम्पोनेंट्स और एडवांस कैमिस्टरी सेल बैटरी के लिए पीएलआई स्कीम लेकर सरकार आयी है। ये स्कीम घरेलू के साथ विदेशी कंपनी पर भी लागू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *