Headlines

विपक्षी दलों के महागठबंधन इंडिया पर पीएम मोदी के वयान पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने किया पलटवार

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को विपक्ष के महागठबंधन इंडिया को लेकर वयान दिया था। जिसके जवाब में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। राहुल गाँधी ने कहा पीएम मोदी जी आप जो चाहे कह लीजिये हम इंडिया हैं। दरअसल बीजेपी संसदीय दल की बैठक को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के महागठबंधन इंडिया पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि विपक्ष बिखरा हुआ है और हताश है। विपक्ष के रवैये से ऐसा लग रहा है कि उनको लम्बे समय तक सत्ता में आने की इच्छा नहीं है।  इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता। ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी अपने नाम में इंडिया लगाया था, इंडियन मिजहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है।

मोदी जी के इस वयान पर राहुल गाँधी ने ट्वीट कर किया पलटवार, उन्होंने कहा ” आप हमें जो चाहें बुला लें मोदी जी, हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम राज्य के सभी लोगो के लिए प्यार और शांति वापिस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे। ”

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के वयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इतने सारे नेता संसद में 267 के तहत चर्चा करने के लिए नोटिस दे रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि बीजेपी सरकार में ही 267 के तहत नोटिस दे कर चर्चा हो रही हो। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी 267 के तहत चर्चा हो चुकी है। लेकिन आज मणिपुर जल रहा है, वहां रेप हो रहे हैं। आज हम मणिपुर की बात  हैं और पीएम मोदी ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं। इंडिया मतलब ईस्ट इंडिया बता रहे हैं।

वहीँ आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन के साथ करीबी रिश्ते थे, इसलिए पीएम मोदी उन्हें याद कर  हैं। संजय सिंह ने आगे कहा कि मोदी जी के पूर्वज अंगेजों से मिले हुए थे। इसलिए उन्हें ईस्ट इंडिया कंपनी याद रही है। उधर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी जी कांग्रेस के विरोध में इतने अंधे हो गए हैं कि इंडिया से ही नफ़रत करने लगे है। पवन खेड़ा ने कहा सुना है कि आज आपने इंडिया पर ही हमला बोल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *