Headlines

सपा नेता आज़म खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी, अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हुयी छापेमारी

सपा के नेता और यूपी के पूर्व काबीना मंत्री आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज सुबह आयकर विभाग ने आज़म खान के ठिकानो पर छापा मारा। यह छापेमारी अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हुयी है। आयकर विभाग ने रामपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और सहारनपुर में छापेमारी की है। जिस समय आयकर विभाग ने छापा मारा उस समय आज़म खान अपने रामपुर स्थित आवास पर थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार आज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ट्रस्ट खातों की जाँच चल रही है। आज सुबह 7 बजे ही आयकर विभाग की टीम आज़म खान के रामपुर स्थित आवास पर छापा मारने के लिए पहुंच गयी थी। आयकर विभाग की दर्जनभर गाड़ियों का काफिला आज़म खान के घर के बाहर देखा गया।

बताया जा रहा है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आदेश पर आयकर विभाग की टीम ने सपा नेता आज़म खान के रामपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार आज़म खान के करीबी माने जाने वाले सपा विधायक नसीर खान के घर पर भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। नसीर खान चमरौहा के विधायक और आज़म खान के ट्रस्ट अल जौहर के पदाधिकारी हैं।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार आज़म खान के आवास को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने चारो तरफ से घेर रखा है। आवास के अंदर किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं है। आयकर विभाग की टीम आवास के अंदर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खातों के लेनदेन और ट्रस्ट की जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार आज़म खान का परिवार घर के अंदर ही मौजूद है।

परिवार पर 300 से अधिक मुकदमे

बता दें कि आज़म खान रामपुर से 10 बार विधायक रह चुके हैं और दो बार सांसद भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी डॉ ताजिन फातिमा भी पूर्व सांसद और विधायक रह चुकी हैं। उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म भी पूर्व विधायक हैं। आज़म खान उत्तर प्रदेश की राजनीती में जानामाना नाम हैं, सपा के बड़े मुस्लिम नेता कहे जाते हैं। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी बनाने पर उन पर कई आरोप लगे हैं। इस यूनिवर्सिटी को लेकर आज़म खान पर लगभग 92 मुकदमे चल रहे हैं। इसके साथ ही आज़म खान के पुरे परिवार पर 300 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फ़िलहाल आज़म खान के घर पर आयकर विभाग की जाँच चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *