नितीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार में हुयी कैबिनेट की बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगी
सोमवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुयी। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित और भी कई नेता और अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडो पर मुहर लगी।
यातायात थानों के लिए पदों की स्वीकृति
बिहार में कुल 28 यातायात थानों के लिए 4215 पदों की जरुरत थी। जिसमे से 3366 पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। शेष बचे 849 पदों पर नियुक्ति के लिए कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल गयी है। अब इसके साथ ही कुल मिला कर बिहार के हर जिले में यातायात थानों को स्वीकृति मिल गयी है।
आईजीआईएमएस में चिकित्सा सुबिधायें मुफ्त मिलेंगी
अब इंदिरा गाँधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में इलाज करने पर सभी चिकित्सा सम्बन्धी सुबिधायें और दवा मुफ्त मिलेंगी। बिहार कैबिनेट बैठक में इसकी भी मंजूरी मिल गयी। इसकी आपूर्ति बिहार चिकित्सा सेवा और आधारभूत संहिता नियम लिमिटेड के द्वारा आईजीआईएमएस में कराया जायेगा। इसके अलावा डीलक्स अस्पताल के रजिस्ट्रेशन शुल्क और डीलक्स बेड पर कोई छूट नहीं मिलेगी। डीलक्स बेड चार्ज और डीलक्स रजिस्ट्रेशन शुल्क मरीज को स्वयं देने पड़ेंगे।
इसके साथ ही बैठक में माननीय उच्च न्यायालय पटना में संयुक्त निबंधक आईटी के स्थान पर संयुक्त निबंधक को परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई है। अल्पसंख्यक युवाओं को उद्योग और स्वरोजगार में बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की स्वीकृति दी गई। छपरा नगर निगम में जल निकासी के लिए स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की भी स्वीकृति दी गई। इस योजना पर 134.97 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं, मेसर्स ड्यूराटेक सीमेंट इंडिया लि. समस्तीपुर को वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है।
