संभल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी के संभल पहुंचे। अखिलेश यादव संभल के सांसद रहे शफीकुर्ररहमान बर्क के दशवें में पहुंचे। यहाँ पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए योगी सरकार में हुए मंत्रियों के शपथ ग्रहण पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि ये मंत्री केवल मंत्री बने रहेंगे काम नहीं कर पाएंगे। अखिलेश ने आगे कहा कि अभी तो बहुत कुछ बाकी है। नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होना है। फिर प्रमुख सचिव नियुक्त करवाना होगा। अपने विभाग में जिलों के अधिकारियों को नियुक्त करना होगा और जब तक ये सब होगा तब तक चुनाव आ जाएगा और ये सब केवल नाम के मंत्री रह जाएंगे। काम नहीं कर पाएंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “शफीकुर्रहमान बर्क साहब पार्टी के प्रति हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहे। उनके न रहने पर न केवल समाजवादी पार्टी बल्कि उनके लाखों साथी दुःखी हैं।” संभल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के एलान के संदर्भ में अखिलेश ने कहा कि जल्द ही फैसला हो जाएगा।
