यूपी सरकार में कल होगी कैबिनेट की बैठक, हो सकते हैं बड़े फैसले
5 मार्च का दिन यूपी की सियासत के लिए काफी महत्त्वपूर्ण हो सकता है। कल मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5 कालिदास पर यूपी कैबिनेट की महत्त्वपूर्ण बैठक हो सकती है। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो सकता है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन से मुलाकात की थी। इसी के बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया था।
माना जा रहा है कि योगी सरकार में राष्ट्रीय लोकदल से दो, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से 1 और 2-3 नए नाम भारतीय जनता पार्टी से हो सकते हैं।
जब मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगना शुरू हुयी तो एसबीएसपी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि अभी तक ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। पिछली बार आचार संहिता लगने से पहले दिल्ली में और उत्तर प्रदेश में दोनों जगह मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था, उस आधार पर हम लोग कहते हैं कि इस बार भी आचार संहिता लगने से पहले विस्तार हो सकता है।
विधायक जो बन सकते हैं मंत्री
दावा किया जा रहा है कि रालोद से राजपाल बालियान, सुभासपा से ओपी राजभर, बीजेपी से दारा सिंह चौहान बतौर कैबिनेटमंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं राज्य मंत्री के तौर पर भाजपा से आकाश सक्सेना और रालोद से प्रदीप चौधरी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
