स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे नेताओं के बयान आना शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रिय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि वह बिना किसी शर्त के इंडिया गठबंधन का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि हम देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन का समर्थन करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अगर इंडिया गठबंधन में हमें हिस्सेदारी मिलती है तब भी हम इंडिया गठबंधन का समर्थन करेंगे, अगर इंडिया गठबंधन में हिस्सेदारी नहीं भी मिलती है तब भी समर्थन करेंगे।
इंडिया गठबंधन को देंगे समर्थन
राष्ट्रिय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए उनकी पार्टी बिना शर्त इंडिया गठबंधन को समर्थन करेगी। उन्होंने कहा- देश में बढ़ी हुई महंगाई से निजात दिलाने, नौजवानों को रोजगार, व्यापारियों को शोसन से मुक्ति और किसानों को न्याय दिलाने के लिए देश को आज ‘इंडिया’ गठबंधन की जरुरत महसूस हो रही है। ऐसे में हमारी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी इंडिया गठबंधन को बिना शर्त सपोर्ट करेगी।”
समाजवादी पार्टी को लेकर दिया बयान
स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी में जाने का तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता। उत्तर प्रदेश में हुए पिछले चुनावों ने यह बता दिया कि मैं सही था कि समाजवादी पार्टी में बीजेपी के एजेंट भरे पड़े हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा पर अपनी उपेक्षा का भी आरोप लगाया था। उसके बाद वह सपा से अलग हो गए। सपा से अलग होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रिय शोषित समाज पार्टी का गठन किया।
