May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

इंदौर में कांग्रेस के स्थानीय नेता के घर पर बदमाशों का हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुयी घटना

इंदौर में 13 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान था। जिसके बाद शाम को कांग्रेस के स्थानीय नेता बब्बू यादव के घर पर दो दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। जैसा कि बताया जा रहा है कि बदमाश चाकू लेकर घर में घुसे और उन्होंने पत्थर उठाकर ऑफिस के दरवाजे पर मारे। इस घटना का सीसीटीवी भी वायरल हुआ था। बदमाशों ने घर का कांच भी तोड़ दिया। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के नेता ने हत्या की कोशिश का आरोप बदमाशों पर लगाया है। कांग्रेस नेता ने देर रात पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी।

मतदान के दौरान हुआ था विवाद

सोमवार को मतदान के दिन कांग्रेस नेता बब्बू यादव की कुछ लोगों से बहस हो गयी थी। बहस के बाद मामला ठंडा हो गया था। लेकिन शाम को कुछ बदमाश हथियार लेकर बब्बू यादव के घर पहुंच गए। वहां खड़े लोग कुछ भी समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने पत्थर और चाकुओं से हमला शुरू कर दिया और घर में तोड़फोड़ की। हमले के बाद बब्बू यादव परदेशीपुरा पुलिस थाने पहुंचे और लखन जाट, सूरज जाट सहित दो दर्जन बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने लखन जाट, सूरज जाट, मंटू यादव, आशीष पाल, हेमंत पर नामजद करवाई की है। बब्बू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जिन लोगों ने उनके घर पर हमला किया वह उन्हें जान से मरना चाहते थे।

बब्बू यादव के खिलाफ भी हुयी शिकायत दर्ज

उधर परदेशीपुरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार इस पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा बब्बू यादव के खिलाफ भी क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। अमन यादव द्वारा बब्बू यादव पर धमकाने और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई गयी है।

अमन यादव ने बताया कि जब वह नंदा नगर कनकेश्वरी मतदान केंद्र पर वोट डालने पंहुचा और वोट डालकर बाहर आया। तब उसका आमना सामना बब्बू यादव से हुआ अमन ने उससे पूछा कि वह यहाँ क्यों खड़ा है जाकर अपना काम करे। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद देखते हुए लोगों ने बीच बचाव किया और अमन को बब्बू यादव से बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *