Headlines

अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने सर्रेंडर की बात कही और कहा देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूँ

Spread the love

आप के राष्ट्रिय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आज 31 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं परसों रविवार को सर्रेंडर कर दूंगा।

उन्होंने आगे कहा, ”सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को मोहलत दी थी। कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों रविवार को मुझे सरेंडर करना है। मैं तिहाड़ जेल चला जाऊंगा, मुझे नहीं पता कि कब तक मुझे तिहाड़ जेल में रखेंगे। पर मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।”

अपने स्वास्थ्य को लेकर बोले

अरविन्द केजरीवाल ने अपने स्वास्थ्य को लेकर कहा, ”दिन में चार बार इन्सुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। जेल में इन्होंने कई दिन तक मेरे इंजेक्शन बंद कर दिए, शुगर 300-325 तक पहुंच गयी। इतने दिन तक शुगर इतनी हाई रहती है, तो किडनी और लीवर खराब हो जाते हैं। पता नहीं ये क्या चाहते थे, ऐसा क्यों किया।”

उन्होंने आगे कहा, ”जेल में मैं 50 दिन था और इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। जब मैं जेल गया तो मेरा वजन 70 किलो का था, आज 64 किलो है। जेल से छूटने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टर कह रहे हैं कि शरीर में कोई बड़ी बीमारी हो सकती है, कई टेस्ट करने पड़ सकते हैं। यूरीन में कीटोन लेवल बहुत ज्यादा हो चुका है।”

मैं झुकूंगा नहींकेजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा, ”परसो मैं सरेंडर करूंगा। उसके लिए लगभग दोपहर 3 बजे अपने घर से निकलूंगा। हो सकता है इस बार ये मुझे और ज्यादा प्रताड़ित करें। लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। आप अपना ख्याल रखना, मुझे जेल में आपकी बहुत चिंता रहती है। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं बेशक आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आप चिंता मत करना। आपके सारे काम चलते रहेंगे, मैं चाहे जहां रहूं अंदर रहूं बाहर रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा।”

”आपकी फ्री बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, अस्पताल, फ्री दवाई, इलाज, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, 24 घंटे बिजली और भी सारे काम चलते रहेंगे। मैं लौटकर हर मां बहन को हजार रुपए महीना देने की भी शुरुआत करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *