May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

अरविन्द केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना कहा, प्रधानमंत्री मुद्दे की बात नहीं कर रहे इधर उधर की बात कर रहे हैं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने एबीपी न्यूज़ को  इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अहंकार हो गया है। उन्होंने अपने आप को भगवान घोषित कर दिया है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री पिछले दो महीने से मुद्दों की बात न करके इधर उधर की बातें कर रहे हैं। प्रधानमंत्री महंगाई और बेरोजगारी की बातें नहीं कर रहे हैं। बीजेपी को लेकर जनता रोष में है। जनता महंगाई और बेरोजगारी को लेकर बहुत त्रस्त है। बीजेपी से लोगों का मोह भंग हो गया है। अरविन्द केजरीवाल ने आगे कहा महाराष्ट्र में शरद पवार को भटकती आत्मा कहा और उद्धव ठाकरे को बाला साहब की नकली संतान बताया। क्या जनता उनको इन मुद्दों पर वोट देगी।

पीएम मोदी ने अपने आप को भगवान घोषित कर चुके हैंकेजरीवाल

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनमें अहंकार देखने को मिलता है। पीएम मोदी को अहंकार हो गया है। वह कह रहे हैं कि वह अपनी माँ की कोख से पैदा नहीं हुए हैं। बल्कि भगवान के अवतार हैं। उन्होंने अपने आप को भगवान घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में खुद को प्रधान सेवक बताया, फिर 2019 में खुद को चौकीदार कहा और अब 2024 में खुद को भगवान घोषित कर दिया है।

अमित शाह पर साधा निशाना

जब अरविन्द केजरीवाल से पूछा गया कि पंजाब में इस बात की चर्चा चल रही है कि भगवत मान की जगह राघव चड्डा को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। इसके जवाब में अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की बातें गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब में कहा है कि 4 जून को सरकार गिरा दूंगा और भगवत मान को मुख्यमंत्री पद से हटा दूंगा। क्या आप सोच सकते हैं कि 75 साल में किसी गृह मंत्री ने इस तरह का गुंडागर्दी वाला बयान दिया हो। अमित शाह की धमकी जवाब जनता 1 जून को देगी।

जब अरविन्द केजरीवाल से इंडिया गठबंधन को लेकर चर्चा की गयी तो उन्होंने कहा मैंने चुनाव प्रचार किया है। उसका रिस्पांस भी अच्छा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार किया है तो इसका फायदा होगा। इस पर केजरीवाल ने कहा कि गीता में लिखा है कि कर्म करना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *