Headlines

जमानत अवधि को बढ़ाने के लिए अरविन्द केजरीवाल पहुंचे राउज़ एवेन्यू कोर्ट, दाखिल की जमानत की याचिका

Spread the love

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपनी जमानत की अवधि को बढ़ाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से मिले झटके के बाद रोज़ एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने कल 29 मई को अरविन्द केजरीवाल की जमानत की अवधि को बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा जमानत के लिए सीएम केजरीवाल को निचली अदालत में जाने की छूट दी गयी है। इसलिए यह अर्जी सुनवाई योग्य नहीं है।

स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच के लिए दी अर्जी

सीएम अरविन्द केजरीवाल ने स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ जांच कराने को लेकर अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने की मांग की है। अरविन्द केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जो अर्जी दाखिल की उसमे कहा था कि अचानक से उनका वजन कम होने लगा है। कीटोन स्तरबहुत अधिक है। ऐसे में पैट-सीटी स्कैन सहित कुछ टेस्ट कराने हैं।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अरविन्द केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम जमानत दी थी। 1 जून को लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण का मतदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *