Headlines

अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केएल शर्मा अपने पत्नी सहित गाँधी परिवार से की मुलाकात, पत्नी ने कहा शेर को जन्म दिया है

Spread the love

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद केएल शर्मा अपनी पत्नी सहित गाँधी परिवार से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी की मुलाकात गाँधी परिवार से कराई। उनकी पत्नी ने सोनिया गाँधी से कहा शेर को जन्म दिया है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद केएल शर्मा अपनी पत्नी के साथ गाँधी परिवार से मिलने पहुंचे हैं। इस वीडियो में केएल शर्मा की पत्नी सोनिया गाँधी से कहती हैं कि आपने एक शेर को जन्म दिया है और इसी की प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हां, क्योंकि मैं शेरनी हूं। यह वीडियो केबल एक्स पर ही नहीं बल्कि तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर ट्रेंड कर रहा है।

कांग्रेस ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “कांग्रेस का अमेठी-रायबरेली से अटूट नाता रहा है। ये रिश्ता हमेशा से सेवा के साथ समर्पण का रहा। किशोरी लाल अमेठी की जनता के सुख-दुख में 40 वर्षों से ज़्यादा से खड़े रहे हैं। अब जनता ने उन्हें अपना सांसद चुनकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐतिहासिक जीत के बाद किशोरी जी ने परिवार संग, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की।”

अमेठी में किसको कितने वोट मिले

बता दें कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो केएल शर्मा ने उत्तर प्रदेश में नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को 1.67 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। चुनाव आयोग के अनुसार, स्मृति ईरानी को 3,72,032 वोट मिले, जबकि केएल शर्मा को 5,39,228 वोट मिले। तो वहीं बसपा उम्मीदवार को 34,534 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *